• April 12, 2025

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न योजनाओं के लिए स्वीकृत की धनराशि

 Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न योजनाओं के लिए स्वीकृत की धनराशि
Sharing Is Caring:

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न योजनाओं के लिए स्वीकृत की धनराशि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजना के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला में भारत-नेपाल के बीच काली नदी पर छारछूम नामक स्थान पर निर्माणाधीन 110 मीटर डबल लेन मोटर सेतु के नेपाल की ओर 1⁄4 डाउन स्ट्रीम में पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य हेतु 379.41 लाख रुपये, जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र मसूरी में जिला पंचायत क्षेत्र चन्द्रोटी के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों की आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्य हेतु 472.81 लाख रुपये, नंदा देवी राज जात यात्रा के अंतर्गत जनपद चमोली के विधानसभा क्षेत्र थराली के विकासखंड नंदानगर में घाट-रामणी मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण के कार्य हेतु 659.08 लाख रुपये, धारी ढुंडसिर (कीर्तिनगर डांगधारी अन्य जिला) मोटर मार्ग हेतु डी.बी.एम./बी.सी. द्वारा हॉट मिक्सिंग के कार्य हेतु 697.35 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) के अंतर्गत 12 योजनाओं हेतु 453.96 करोड़ रुपये की योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति भी प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विद्यालयों के नाम परिवर्तन की भी दी स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रा.इ.का. थाती बूढ़ाकेदार, टिहरी गढ़वाल का नाम शहीद हवलदार बचन सिंह नगेई रा.इ.का. थाती बूढ़ाकेदार, रा.इ.का. दुबचौड़ा चम्पावत का नाम शहीद लांस नायक विक्रम सिंह रा.इ.का. दुबचौड़ा, चम्पावत, रा.इ.का. हटाल (चकराता), देहरादून का नाम स्व. पंडित झांऊराम शर्मा रा.इ.का. हटाल, (चकराता) देहरादून, रा.इ.का. सैंधर (बीरोखाल) पौड़ी गढ़वाल का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. शम्भू प्रसाद जोशी रा.इ.का. सैंधर, (बीरोखाल) पौड़ी गढ़वाल के नाम परिवर्तन किए जाने की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने डॉ. भीम राव अंबेडकर के सम्मान में कार्यशाला में लिया भाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आई.आर.डी.टी. ऑडिटोरियम, सर्वेचौक, देहरादून में संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ. भीम राव अंबेडकर के “सम्मान अभियान” के संबंध में आयोजित प्रदेश कार्यशाला में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए कहा कि बाबा साहेब की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला ’सम्मान अभियान’ राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को स्मरण करने एवं उनके विचारों को पुनः जागृत करने में सहायक सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसंघ से लेकर आज तक भाजपा की विचारधारा सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता पर आधारित रही है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का उद्देश्य था कि अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति जब सत्ता के सिंहासन पर बैठेंगे, तभी अंत्योदय से राष्ट्रोदय का स्वप्न साकार होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने अपने विचारों, ज्ञान और धैर्य से देश को नई दिशा प्रदान की। समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए उनका संघर्ष हर पीढ़ी के लिए एक मिसाल है। उन्होंने जाति प्रथा के खिलाफ मजबूत आवाज उठाई थी, जिसके लिए देशवासी सदैव उनके प्रति कृतज्ञ रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अनुसूचित वर्ग के कल्याण हेतु आम बजट में वृद्धि की है। आर्थिक, शैक्षिक और सामाजिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। दलित उत्पीड़न कानून 1989 को केंद्र सरकार ने संशोधित कर और सख्त बनाया है।

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा की तैयारियों पर दी बैठक की अध्यक्षता

मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने शनिवार को सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर सचिवालय स्थित अपने सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने यात्रा मार्गों की पुख्ता व्यवस्थाओं को लेकर सभी विभागों को समयबद्धता से अपनी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं द्वारा वृक्षारोपण हेतु स्मृति वन के लिए स्थान चिन्हित किए जाएं, ताकि इच्छित श्रद्धालु इन पलो को यादगार बनाने के लिए पौधारोपण कर सकें।

Sharing Is Caring:

Admin

https://nirmanshalatimes.com/

A short bio about the author can be here....

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *