• July 27, 2024

पशुपालन, पालीहाउस, बकरी पालन उत्पादन को लेकर बागेश्वर जिलाधिकारी रीना जोशी का स्थलीय निरीक्षण

 पशुपालन, पालीहाउस, बकरी पालन उत्पादन को लेकर बागेश्वर जिलाधिकारी रीना जोशी का स्थलीय निरीक्षण
Sharing Is Caring:

जिलाधिकारी रीना जोशी ने अधिकारियों के साथ शुक्रवार को गरूड़ ब्लाक के कन्सयारी गॉव पहुॅचकर प्रगतिशील काश्तकार व पशुपालक केशर सिंह भरड़ा के घर पहुॅचकर उनके द्वारा पशुपालन, पालीहाउस, बकरी पालन व धान उत्पादन का स्थलीय निरीक्षण कर जानकारियॉ ली। उन्होंने केसर सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए संबंधित अधिकारियों को ऐसे प्रगतिशील काश्तकारों व पशुपालकों को चिन्हित करते हुए विभागीय योजनाओं से जोड़ते हुए लाभ दें तथा अन्य काश्तकारों को भी प्रोत्साहित करें।

निरीक्षण दौरान काश्तकार व पशुपालक केशर सिंह भरड़ा ने बताया कि वे डेयरी संचालित करते है उनकी डेयरी में 06 गाय व 02 भैंस है जिनमें से 04 गायों में प्रथम बार सैक्स सोट्रेड सिमन से गर्भधारण कराया तो 02 बछिया हुर्इ, 08 माह बाद शेष 02 गायों को सैक्स सोट्रेड सिमन से गाभिन कराया गया, जिससे 02 और बछिया और प्राप्त हुर्इ। इसी तरह दो पीढियों में पशुपालन विभाग से प्राप्त सैक्स सोट्रेड सिमन से 10 बछियॉ प्राप्त हुर्इ। वर्तमान में उनके पास साहीवाल क्रास एसएसएस से उन्नत नस्ल के 02 गाय 08 बछियों को पाला जा रहा है, उनके द्वारा प्रतिदिन 70 लीटर दूध उत्पादन कर प्रतिमाह 50 हजार रूपया शुद्ध लाभ अर्जित किया जा रहा है।

केशर सिंह ने बताया कि पशुपालन के साथ ही वे पालीहाउस में सब्जी उत्पादन कर रहे है तथा 100 नाली में खेती कर रहे है। बासमती धान, लाल धान, गडेरी उत्पादन कर 70 हजार का लाभ अर्जित कर किया। साथ ही बकरी पालन, मत्स्य पालन व किवी उत्पादन का वर्ष भर लाभ अर्जित कर रहे है।

जिस पर जिलाधिकारी ने केशर सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व मुख्य कृषि अधिकारी को और काश्तकारों को भी प्रेरित करने के निर्देश मौके पर दिये।

इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने दुदिला गॉव में नरेश कुमार के पोल्ट्री फार्म का भी निरीक्षण किया। राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजनान्तर्गत मदर पोल्ट्री यूनिट 2017-18 से संचालित है। अभी नरेश कुमार के पास 2500 चूज कोरोयलर व 100 मुर्गियां है। नरेश कुमार वर्तमान में अपने कुक्कुट फार्म से 50 हजार रू प्रति माह अर्जित कर रहे हैं, साथ ही मत्स्य पालन करते है।निरीक्षण में उप जिलाधिकारी राजकुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आर. चन्द्रा, मुख्य कृषि अधिकारीएस एस वर्मा मौजूद थे।

Sharing Is Caring:

Admin

https://nirmanshalatimes.com/

A short bio about the author can be here....

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *