• July 27, 2024

तिरंगा यात्रा में हुए शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कांग्रेस पर जमकर बरसे

 तिरंगा यात्रा में हुए शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कांग्रेस पर जमकर बरसे
Sharing Is Caring:

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद महेंद्र भट्ट पहली बार रुद्रपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने भाजपा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में शिरकत की. तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने लोगों से अपील करते हुए लोगों से घरों में तिरंगा लगाने का आह्वान किया है. साथ ही उन्होंने कांग्रेस की तिरंगा यात्रा पर भी जमकर कटाक्ष किया.

बता दें नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट देर शाम रुद्रपुर पहुंचे. इस दौरान पहली बार जनपद आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया. आज सुबह उन्होंने संगठन द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में शिरकत करते हुए लोगों से अपील की है की आजादी के अमृत महोत्सव के चलते 15 अगस्त तक प्रत्येक घर में तिरंगा लहराना चाहिए. उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ता हर वार्ड और ग्रामीण क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाल कर घरों में तिरंगा वितरित करेंगे.

Sharing Is Caring:

Admin

https://nirmanshalatimes.com/

A short bio about the author can be here....

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *