• July 27, 2024

इगास पर्व मनाने अपने पैतृक गांव पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

 इगास पर्व मनाने अपने पैतृक गांव पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट
Sharing Is Caring:

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट अपने पैतृक गांव ब्राह्मणथाला पहुंचे. महेंद्र भट्ट के गांव पहुंचने की खबर सुनते ही आसपास के गांवों के लोग उन्हें इगास की शुभकामनाएं देने उनके घर पर पहुंच गए. इस दौरान महेंद्र भट्ट ने ग्रामीणों संग चांचरी नृत्य किया और बड़े ही हर्षोल्लास के साथ इगास पर्व मनाया.

इगास पर्व पर अपने पैतृक गांव पहुंचे महेंद्र भट्ट ने ग्रामीणों के साथ वाद्य यंत्र ढोल दमों की ताल पर चांचरी नृत्य करते नजर आए. इस दौरान उन्होंने कहा उन्होंने कहा वह ईगास पर्व के लिए अपने गांव पहुंचे हैं. उनके गांव में इगास को कांसी बग्वाल कहते हैं. उन्होंने गांव के लोगों के साथ बग्वाल मनाई. कई लोग कई वर्षों से अपने गांव नहीं लौटे हैं, लेकिन इस बार लोग अपने गांव पहुंचे हैं. मैंने उनके साथ इगास का पर्व मनाया.

Sharing Is Caring:

Admin

https://nirmanshalatimes.com/

A short bio about the author can be here....

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *