• October 26, 2025

Wheat Seeds Aid: यूपी से पंजाब के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए भेजा गया गेहूं बीज, CM योगी ने वाहनों को दिखाई हरी झंडी

 Wheat Seeds Aid: यूपी से पंजाब के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए भेजा गया गेहूं बीज, CM योगी ने वाहनों को दिखाई हरी झंडी
Sharing Is Caring:

Wheat Seeds Aid: यूपी से पंजाब के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए भेजा गया गेहूं बीज, CM योगी ने वाहनों को दिखाई हरी झंडी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए भेजे जा रहे गेहूं बीज सहायता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दीपावली का वास्तविक आनंद तभी है, जब हम जरूरतमंदों के साथ खड़े हों और उन्हें हर संभव मदद दें। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश सरकार पंजाब के अन्नदाता किसानों के साथ खड़ी है और उन्हें आपदा के समय में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार और राज्य सरकार मिलकर किसानों को सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब ने स्वतंत्र भारत में कृषि आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है, लेकिन इस वर्ष हुई अत्यधिक बारिश और बाढ़ से वहां के किसान गंभीर प्रभावित हुए हैं। सुरक्षित रखे गए बीज भंडार भी बाढ़ में नष्ट हो गए, जिससे आगामी फसलों पर खतरा पैदा हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग और उत्तर प्रदेश बीज एवं विकास निगम की ओर से 1000 कुंतल (ढाई हजार बोरे) गेहूं का बीज पंजाब भेजा जा रहा है। यह बीबी-327 प्रजाति का बीज है, जिसे करण शिवानी के नाम से भी जाना जाता है। यह रोग-प्रतिरोधी, बायो-फोर्टीफाइड और पोषणयुक्त प्रजाति है, जो केवल 155 दिनों में तैयार होती है और लगभग 80 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उपज देने में सक्षम है।

इस मौके पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की स्मृति में सीड पार्क की स्थापना की जाएगी और इसके अलावा पांच अन्य सीड पार्क भी बनाए जाएंगे। उनका कहना था कि यदि किसानों को समय पर उच्च गुणवत्ता वाले बीज मिल जाएं, तो लागत घटती है और उत्पादन बढ़ता है, जबकि देर से या घटिया गुणवत्ता वाले बीज से उत्पादन में 30 से 50 प्रतिशत तक की कमी हो सकती है। उत्तर प्रदेश देश की कुल कृषि योग्य भूमि का केवल 11 प्रतिशत होने के बावजूद कुल खाद्यान्न उत्पादन में 21 प्रतिशत का योगदान देता है।

दीपावली के साथ ही पंजाब में सिख परंपरा के छठवें गुरु गुरु हरगोविंद जी महाराज की जयंती भी मनाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु हरगोविंद जी महाराज का जीवन सेवा और त्याग का प्रतीक है। उन्होंने 52 से अधिक राजाओं को कैद से मुक्त कर मानवता की सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। बताया जाता है कि जब गुरु हरगोविंद जी महाराज हरमंदिर साहिब पहुंचे थे, तो उनके स्वागत में पूरे पंजाब में दीप जलाए गए थे। ठीक वैसे ही जैसे प्रभु राम के वनवास के बाद अयोध्या लौटने पर दीपावली मनाई जाती है। इस प्रकार दीपावली का पर्व पंजाब में गुरु हरगोविंद जी महाराज के आगमन की स्मृति में भी बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस सहायता के माध्यम से पंजाब के बाढ़ प्रभावित किसानों को न केवल राहत मिलेगी, बल्कि आगामी फसलों की बेहतर तैयारी में भी मदद मिलेगी। यह पहल राज्य और केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि किसी भी आपदा के समय किसानों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

Sharing Is Caring:

Admin

https://nirmanshalatimes.com/

A short bio about the author can be here....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *