• August 28, 2025

Uttarkashi Flood: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, हर संभव सहायता का आश्वासन

 Uttarkashi Flood: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, हर संभव सहायता का आश्वासन
Sharing Is Caring:

Uttarkashi Flood: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, हर संभव सहायता का आश्वासन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तरकाशी जनपद के स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रभावित लोगों से सीधे मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और सरकार की ओर से हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

स्यानाचट्टी के समीप यमुना नदी में गडगाड गदेरे से मलबा आने के कारण नदी का प्रवाह अवरुद्ध हो गया था, जिससे अस्थायी झील का निर्माण हो गया। मुख्यमंत्री ने स्वयं इस झील का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नदी मार्ग में जमा गाद को तुरंत हटाया जाए तथा झील के मुहाने को चौड़ा कर जल निकासी की गति बढ़ाई जाए। उन्होंने जिलाधिकारी को आदेश दिया कि जलभराव और मलबे के चलते स्थानीय लोगों को हुए नुकसान का तुरंत आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रभावित किसानों की आलू की फसल को उचित मूल्य पर खरीदा जाए, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके।

519682863 1079668127669551 5754915094873347139 n

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कुपड़ा कुंशाला पुल का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यदायी संस्था को तुरंत नामित कर पुल के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू किया जाए। जब तक पुल का निर्माण पूरा नहीं होता, तब तक स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक पैदल मार्ग को व्यवस्थित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि जगह-जगह भूस्खलन से अवरुद्ध हुए मार्गों को शीघ्र बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि यमुनोत्री यात्रा मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर साफ और सुचारू किया जाए, ताकि तीर्थयात्रियों की यात्रा जल्द से जल्द पुनः आरंभ हो सके।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आपदा से प्रभावित लोगों को हुए नुकसान का समुचित आंकलन कर राहत और मुआवजा शीघ्र उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो और प्रभावित परिवारों को त्वरित मदद दी जाए।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ पुरोला विधायक श्री दुर्गेश्वर लाल, यमुनोत्री विधायक श्री संजय डोभाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नागेंद्र चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रमेश चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान, गढ़वाल समन्वयक श्री किशोर भट्ट, जिलाधिकारी श्री प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल, एसडीआरएफ कमांडेंट श्री अर्पण यदुवंशी, एडीएम मुक्ता मिश्र, एसडीएम श्री बृजेश तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक श्री देवेंद्र सिंह नेगी और श्री जनक सिंह पंवार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Sharing Is Caring:

Admin

https://nirmanshalatimes.com/

A short bio about the author can be here....

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *