• February 28, 2026

Uttarakhand Youth Training: मुख्यमंत्री धामी ने अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण कर युवा प्रतिभाओं से संवाद किया

 Uttarakhand Youth Training: मुख्यमंत्री धामी ने अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण कर युवा प्रतिभाओं से संवाद किया
Sharing Is Caring:

Uttarakhand Youth Training: मुख्यमंत्री धामी ने अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण कर युवा प्रतिभाओं से संवाद किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय, रायपुर (देहरादून) में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग और खेल विभाग द्वारा संचालित अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया और प्रशिक्षणार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी दिनचर्या, अनुभव और प्रशिक्षण संबंधी चुनौतियों की जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण केंद्र में उपलब्ध शारीरिक प्रशिक्षण, दौड़ अभ्यास, खेल गतिविधियों और अन्य मूलभूत सुविधाओं का उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान कर रही है ताकि वे आत्मविश्वास के साथ देश की सेवा में चयनित हो सकें।

600295077 1170525451917151 6129081163891157213 n

युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने स्वयं प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित खेल गतिविधियों में भाग लिया और युवाओं को अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों को समय-समय पर अपडेट करने और विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की सहायता से युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने के निर्देश दिए।

600362199 1170525538583809 3266882551005389673 n 1

मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निवीर योजना देश के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। इसके माध्यम से उत्तराखण्ड के युवा देश सेवा के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनेंगे। योजना युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास करती है। कम आयु में सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा न केवल देश की सुरक्षा में योगदान देते हैं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में उपयोगी कौशल भी अर्जित करते हैं।

अग्निवीर योजना से प्रशिक्षित युवा सेवा अवधि के पश्चात विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार के लिए भी सक्षम बनते हैं। सैन्य प्रशिक्षण के दौरान अर्जित कौशल जैसे अनुशासन, समय प्रबंधन, नेतृत्व और तकनीकी दक्षता उन्हें निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र में बेहतर अवसर प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव श्री अमित सिन्हा, अपर सचिव डॉ. आशीष चौहान सहित खेल एवं युवा कल्याण विभाग और प्रांतीय रक्षक दल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Sharing Is Caring:

Admin

https://nirmanshalatimes.com/

A short bio about the author can be here....

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *