• October 15, 2025

Uttarakhand CM Visit: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चम्पावत दौरा, ग्रामीणों से सीधा संवाद और लोकल उत्पादों को बढ़ावा

 Uttarakhand CM Visit: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चम्पावत दौरा, ग्रामीणों से सीधा संवाद और लोकल उत्पादों को बढ़ावा
Sharing Is Caring:

Uttarakhand CM Visit: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चम्पावत दौरा, ग्रामीणों से सीधा संवाद और लोकल उत्पादों को बढ़ावा

चम्पावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र चम्पावत का सड़क मार्ग से दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चम्पावत से टनकपुर तक के मार्ग में विभिन्न गांवों में रुककर ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं, सुझावों तथा स्थानीय विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने मुड़ियानी, धौन, स्वाला, अमोड़ी, चल्थी, सिंयाड़ी, सूखीढांग और अन्य बस्तियों का दौरा किया। प्रत्येक स्थान पर ग्रामीणों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने फूल और मंगल गीतों के साथ मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आशीर्वाद ही उनके कार्यों की सच्ची ऊर्जा है और चम्पावत की जनता का विश्वास उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।

562379446 1120149640288066 9147216111306083648 n

मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ भी संवाद किया और उनसे उनकी पढ़ाई, सपने और करियर के बारे में पूछा। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने सपनों को आत्मविश्वास के साथ पूरा करें, क्योंकि यही उत्तराखण्ड के विकास का भविष्य है।

चल्थी में मुख्यमंत्री ने स्थानीय दुकान पर स्थानीय कृषि उत्पाद—गडेरी और अदरक खरीदी। उन्होंने “वोकल फॉर लोकल” के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि राज्य सरकार हर व्यक्ति को स्थानीय उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

562346836 1120149723621391 7813144080497369886 n

मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्पावत का हर कोना उन्हें नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और हम सब मिलकर चम्पावत को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों को दीपावली, धनतेरस और भैयादूज की अग्रिम शुभकामनाएँ दी और कहा कि यह त्यौहार प्रदेश में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए।

इस अवसर पर दायित्वधारी श्याम नारायण पांडे, अनिल डब्बू, शंकर कोरंगा, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल मेहरा, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Sharing Is Caring:

Admin

https://nirmanshalatimes.com/

A short bio about the author can be here....

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *