• September 7, 2025

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रभावित पौंसरी पहुंचे, प्रभावितों को हरसंभव मदद का भरोसा

 Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रभावित पौंसरी पहुंचे, प्रभावितों को हरसंभव मदद का भरोसा
Sharing Is Caring:

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रभावित पौंसरी पहुंचे, प्रभावितों को हरसंभव मदद का भरोसा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को बागेश्वर जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्र पौंसरी पहुंचे और ग्रामीणों से भेंट कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पूरी मजबूती से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार न केवल तात्कालिक राहत बल्कि दीर्घकालिक पुनर्वास की दिशा में भी ठोस कदम उठाएगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैसानी पहुंचे, जहां उन्होंने आपदा प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को समयबद्ध सहायता और राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए।

544525268 1087577416878622 346504167768266056 n

 

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी आशीष भटगांई से राहत और बचाव कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि 29 अगस्त को हुई अतिवृष्टि से पौंसरी के खाईजर तोक में पांच मकान मलबे में दब गए। वहां रहने वाले छह लोगों में से पांच मलबे में दब गए जबकि एक व्यक्ति सुरक्षित बच निकला। अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं और शेष दो लोगों की तलाश एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर टीम, ड्रोन, डॉग स्क्वाड और विक्टिम लोकेटिंग कैमरे की मदद से जारी है। प्रभावितों को राहत राशि वितरित की जा चुकी है और सभी आवश्यक सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में हुए नुकसान का विस्तृत आकलन किया जाएगा और पुनर्वास प्रक्रिया को गति दी जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि क्षतिग्रस्त पिटकुल के 132 केवी सब स्टेशन को दुरुस्त करने के लिए 52 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

544279699 1087577553545275 2217572231165296430 n

 

इस मौके पर विधायक सुरेश गढ़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के, प्रभागीय वनाधिकारी आदित्य रत्ना, मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी, अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल, उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी, अनिल सिंह रावत, ललित मोहन तिवारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Sharing Is Caring:

Admin

https://nirmanshalatimes.com/

A short bio about the author can be here....

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *