• September 5, 2025

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हैलो हल्द्वानी सामुदायिक रेडियो मोबाइल एप का किया लोकार्पण

 Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हैलो हल्द्वानी सामुदायिक रेडियो मोबाइल एप का किया लोकार्पण
Sharing Is Caring:

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हैलो हल्द्वानी सामुदायिक रेडियो मोबाइल एप का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से “हैलो हल्द्वानी 91.2 एफ.एम.” सामुदायिक रेडियो मोबाइल एप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पहल उत्तराखण्ड में शिक्षा और संस्कृति को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए शिक्षा को दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचाने का जो प्रयास किया है, वह उल्लेखनीय है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का साधन नहीं है, बल्कि यह जीवन को दिशा देने और आत्मनिर्भरता का सबसे मजबूत आधार है।

543060515 1086550526981311 2467222882231765951 n

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी 13 जनपदों में उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास केंद्र स्थापित कर रही है। इन केंद्रों के माध्यम से युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ रोजगारपरक कौशल भी प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब विश्वविद्यालय और कौशल विकास केंद्र मिलकर कार्य करेंगे तो उत्तराखण्ड के युवा नौकरी खोजने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनेंगे। यह प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में राज्य की महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करेगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि राज्य सरकार ने देहरादून में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का एक प्रमुख केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। यह केंद्र केवल शिक्षा और प्रशिक्षण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि शोध, नवाचार और डिजिटल शिक्षा का प्रमुख हब बनेगा, जिससे प्रदेश में उच्च शिक्षा और भी सशक्त होगी।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी साझा की। उन्होंने आपदा राहत कार्यों के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 1,49,000 रुपये का चेक मुख्यमंत्री को प्रदान किया।

कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत, कुलसचिव उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय खेमराज भट्ट सहित विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Sharing Is Caring:

Admin

https://nirmanshalatimes.com/

A short bio about the author can be here....

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *