• August 20, 2025

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा स्वास्थ्य सशक्तिकरण अभियान में वितरित किए नियुक्ति पत्र

 Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा स्वास्थ्य सशक्तिकरण अभियान में वितरित किए नियुक्ति पत्र
Sharing Is Caring:

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा स्वास्थ्य सशक्तिकरण अभियान में वितरित किए नियुक्ति पत्र

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड चिकित्सा स्वास्थ्य सशक्तिकरण अभियान में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के 220 नव नियुक्त चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए और उन्हें उनके नए जीवन अध्याय की शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सक मात्र स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मचारी नहीं बल्कि देवभूमि के आरोग्य प्रहरी हैं। उन्होंने नवनियुक्त डॉक्टरों से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा, सेवाभाव और समर्पण के साथ राज्य की चिकित्सा सेवाओं को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगे। उन्होंने यह भी कहा कि जनता की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार चिकित्सा क्षेत्र को जनसुलभ और आधुनिक बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है।534178042 1071712471798450 848676567677348469 n e1755512660284

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि अब तक प्रदेश के 11 लाख से अधिक मरीजों को 21 करोड़ रुपये से ज्यादा की कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान की जा चुकी है। श्रीनगर में हृदय रोग और न्यूरोलॉजी की विशेष चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, जबकि हल्द्वानी में कैंसर से संबंधित उपचार की व्यवस्था की गई है। आपात स्थितियों में सुदूरवर्ती क्षेत्रों से हेली सेवाओं के माध्यम से मरीजों को त्वरित चिकित्सा उपलब्ध कराना भी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने धराली आपदा का उदाहरण देते हुए कहा कि वहाँ हेलीकॉप्टर सेवाएँ जीवनदायिनी सिद्ध हुईं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य जांच अधिकतर नि:शुल्क की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्रों का आधुनिकीकरण, पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति और टेलीमेडिसिन सेवाओं का विस्तार, प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था को नई दिशा दे रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक जनपद में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाए, ताकि लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ अपने ही जिले में मिल सकें।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि विकसित उत्तराखण्ड का सपना तभी पूरा होगा जब समाज का हर वर्ग और हर क्षेत्र समान रूप से प्रगति करेगा।

इस अवसर पर मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास, विधायक राजकुमार पोरी, विधायक सरिता कपूर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राज्य स्तरीय उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, महानिदेशक स्वास्थ्य सुनीता टम्टा सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक और अधिकारी उपस्थित रहे।

Sharing Is Caring:

Admin

https://nirmanshalatimes.com/

A short bio about the author can be here....

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *