• September 9, 2025

Uttarakhand: हिमालय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं, संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान

 Uttarakhand: हिमालय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं, संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान
Sharing Is Caring:

Uttarakhand: हिमालय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं, संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालय दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि हिमालय केवल पर्वत श्रृंखला नहीं, बल्कि हमारी पहचान, संस्कृति और जीवन रेखा है। उन्होंने कहा कि हिमालय न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया की बड़ी आबादी को प्रभावित करता है, इसलिए इसका संरक्षण हम सबका सामूहिक दायित्व है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव से हिमालयी क्षेत्रों में पारिस्थितिकी को बचाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमें ‘इकोलॉजी और इकोनॉमी’ के बीच संतुलन बनाते हुए सामाजिक विकास पर विशेष ध्यान देना होगा। भविष्य की पीढ़ियों के लिए हिमालय की सुंदरता और जैव विविधता को सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंडवासियों के स्वभाव में पर्यावरण संरक्षण गहराई से जुड़ा हुआ है। हरेला जैसे पर्व इसका स्पष्ट उदाहरण हैं, जो प्रकृति और संस्कृति के गहरे रिश्ते को दर्शाते हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जल, जंगल और जमीन से जुड़े विषयों पर समेकित चिंतन और जन-जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया।

धामी ने कहा कि सामूहिक चेतना और एकजुट प्रयासों से ही हम जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना कर सकते हैं और हिमालय को सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि हिमालय की रक्षा को जीवन का संकल्प बनाएं, क्योंकि यह केवल उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश और विश्व के भविष्य से जुड़ा विषय है।

Sharing Is Caring:

Admin

https://nirmanshalatimes.com/

A short bio about the author can be here....

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *