• March 14, 2025

UP Police Bharti Final Result 2025: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

 UP Police Bharti Final Result 2025: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
Sharing Is Caring:

UP Police Bharti Final Result 2025: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB), लखनऊ ने 13 मार्च 2025 को यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 का फाइनल परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अब आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा, वे डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपने नतीजे चेक कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2023 से 16 जनवरी 2024 तक चली थी, जिसमें कुल 48,17,441 आवेदन प्राप्त हुए थे। लिखित परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को प्रदेश के 67 जिलों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा का परिणाम नवंबर 2024 में जारी हुआ था, जिसके बाद सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मापतौल परीक्षा (PST) और दस्तावेज़ सत्यापन (DV) के लिए बुलाया गया था। इसके बाद से अभ्यर्थी फाइनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, जिसे अब होली के मौके पर जारी कर दिया गया है।

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस में कुल 60,244 कांस्टेबल पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें 24,102 पद अनारक्षित वर्ग और 6,024 पद ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए निर्धारित हैं। इसके अलावा, ओबीसी वर्ग के लिए 16,264 पद और एससी वर्ग के लिए 12,650 पद आरक्षित हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

Sharing Is Caring:

Admin

https://nirmanshalatimes.com/

A short bio about the author can be here....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *