• October 25, 2025

Sharda Corridor Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का शुभारम्भ किया

 Sharda Corridor Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का शुभारम्भ किया
Sharing Is Caring:

Sharda Corridor Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का शुभारम्भ किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शारदा घाट, टनकपुर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में 185.20 करोड़ रुपये  की अनुमानित लागत वाली शारदा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शारदा कॉरिडोर परियोजना न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह राज्य की सांस्कृतिक विरासत, पर्यावरण और सतत विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है।

568635646 1127659596203737 2853002657932708884 n

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य बनबसा से माता रंकोची तक की घाटी को धर्म, प्रकृति और रोजगार के सुंदर संगम के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि यह भूमि अब केवल आस्था का केंद्र नहीं रहेगी, बल्कि यहां के लोगों के जीवन में आर्थिक समृद्धि और रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।

शारदा नदी के तट को पर्यावरण-संवेदनशील, स्वच्छ, सुरक्षित और आकर्षक बनाने के लिए प्रथम चरण में घाट पुनर्विकास कार्य शुरू किया गया है। इस परियोजना में सुरक्षित स्नान घाट, आरती स्थल, स्वच्छता और विश्राम सुविधाएं, सुंदर घाट, सुगम पहुँच मार्ग, पैदल पथ, प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यीकरण कार्य शामिल हैं।

571127740 1127659509537079 3529688279379233325 n

मुख्यमंत्री ने कहा कि आरती स्थल अंतरराष्ट्रीय तकनीक से निर्मित होगा, जिसमें रेनवाटर हार्वेस्टिंग की सुविधा और फ्लोर कूलिंग सिस्टम जैसी आधुनिक तकनीक शामिल होगी। साथ ही, बाढ़ प्रतिरोधी संरचनाओं से नदी के प्रवाह को नियंत्रित किया जाएगा, ताकि आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने बताया कि यह परियोजना धार्मिक पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन में नई गति लाएगी। मुख्यमंत्री ने इसे सामाजिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय दृष्टि से एक अद्वितीय मॉडल बताते हुए कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए विकास का प्रतीक बनेगी।

इस अवसर पर दायित्वधारी श्याम नारायण पांडे, शंकर कोरंगा, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णा नाथ गोस्वामी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Sharing Is Caring:

Admin

https://nirmanshalatimes.com/

A short bio about the author can be here....

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *