• November 23, 2025

Rajnath Singh: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की, देहरादून और ग्वालदम मार्ग पर किए अनुरोध

 Rajnath Singh: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की, देहरादून और ग्वालदम मार्ग पर किए अनुरोध
Sharing Is Caring:

Rajnath Singh: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की, देहरादून और ग्वालदम मार्ग पर किए अनुरोध

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से देहरादून में स्थित Indian Air Force Audit Branch को यथावत बनाए रखने और ग्वालदम–नंदकेसरी–थराली–देवाल–मुन्दोली–वाण मोटर मार्ग के रख-रखाव का कार्य उत्तराखण्ड लोक निर्माण विभाग (PWD) से ही करवाए जाने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने अवगत कराया कि Indian Air Force Audit Branch लंबे समय से देहरादून में बिना किसी व्यवधान के संचालित हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सीमाएं चीन और नेपाल से लगती हैं तथा यहां कई महत्वपूर्ण सेना और सुरक्षा बलों के प्रतिष्ठान स्थित हैं, जिसके कारण देहरादून का सामरिक महत्व अत्यंत अधिक है। उन्होंने रक्षा मंत्री से अनुरोध किया कि Indian Air Force Audit Branch देहरादून में यथावत संचालित रहे, और इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

583902915 1146643694305327 3704338805227165818 n

 

मुख्यमंत्री ने ग्वालदम–नंदकेसरी–थराली–देवाल–मुन्दोली–वाण मोटर मार्ग के रख-रखाव और अनुरक्षण का कार्य भविष्य में भी लोक निर्माण विभाग के पास ही बनाए रखने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यह मार्ग विश्व प्रसिद्ध नंदा देवी राजजात यात्रा का प्रमुख रूट है, जिसकी यात्रा आगामी वर्ष 2026 में प्रस्तावित है। इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन की सुचारू व्यवस्था के लिए मार्ग का रख-रखाव स्थानीय स्तर पर PWD द्वारा करना अत्यंत आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय परिस्थितियों, समन्वय और त्वरित कार्य निष्पादन के दृष्टिगत लोक निर्माण विभाग ही इस मार्ग के रख-रखाव के लिए सबसे उपयुक्त विभाग है। इससे न केवल आगामी यात्रा, बल्कि स्थानीय आवागमन में भी बड़ी सुविधा होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत विषयों पर सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया।

Sharing Is Caring:

Admin

https://nirmanshalatimes.com/

A short bio about the author can be here....

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *