• August 10, 2025

Sashakt Bahna Utsav Yojana: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ का किया राज्यव्यापी शुभारंभ

 Sashakt Bahna Utsav Yojana: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ का किया राज्यव्यापी शुभारंभ
Sharing Is Caring:

Sashakt Bahna Utsav Yojana: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ का किया राज्यव्यापी शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय परिसर से “मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना” का राज्य स्तर पर विधिवत शुभारंभ किया। यह योजना प्रदेश के समस्त 95 विकासखण्डों में एक साथ शुरू की गई, जिसमें महिला स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी देखी गई। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए पारंपरिक और स्थानीय उत्पादों के स्टॉलों का अवलोकन किया और समूहों की महिलाओं से संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री को इस दौरान महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी बहनों ने राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भी सभी बहनों को रक्षाबंधन की अग्रिम बधाई देते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन समूहों ने महिलाओं को केवल आत्मनिर्भर ही नहीं बनाया, बल्कि राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे स्वरोजगार, हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों और विपणन के कार्यों ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की महिलाओं ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब उन्हें अवसर, संसाधन और समर्थन मिलता है, तो वे न केवल स्वयं को सशक्त बनाती हैं, बल्कि पूरे समाज के लिए परिवर्तन का माध्यम बनती हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि आज उत्तराखण्ड में 1 लाख 63 हजार से अधिक बहनों ने ‘लखपति दीदी’ बनकर आत्मनिर्भरता और आर्थिक स्वतंत्रता की एक नई मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि सरकार महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और बाजार में बिक्री को व्यवस्थित करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। इसी क्रम में 49 ग्रोथ सेंटरों की स्थापना की गई है, जहां इन उत्पादों को आधुनिक सुविधाओं के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी महिलाओं को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ हर कदम पर खड़ी है और उन्हें आर्थिक, सामाजिक तथा तकनीकी रूप से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Sharing Is Caring:

Admin

https://nirmanshalatimes.com/

A short bio about the author can be here....

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *