• November 23, 2025

National Press Day: राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया की भूमिका को बताया अत्यंत महत्वपूर्ण

 National Press Day: राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया की भूमिका को बताया अत्यंत महत्वपूर्ण
Sharing Is Caring:

National Press Day: राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया की भूमिका को बताया अत्यंत महत्वपूर्ण

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देशभर के पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज को सही दिशा देने में मीडिया की भूमिका हमेशा से बेहद महत्वपूर्ण रही है। सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में मीडिया एक सशक्त माध्यम के रूप में काम करता है और सूचना के प्रसार में इसकी विश्वसनीयता इसे लोकतंत्र का आधार स्तंभ बनाती है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया जनता और सरकार के बीच एक मजबूत सेतु की भूमिका निभाता है, जिससे जनभावनाओं, समस्याओं और सामाजिक मुद्दों को सही मंच मिल पाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मीडिया अपनी जिम्मेदारी और नैतिक मूल्यों के साथ आगे भी समाज के विकास और जागरूकता में महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा।

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी सभी पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की ओर से मीडिया जगत के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

 

Sharing Is Caring:

Admin

https://nirmanshalatimes.com/

A short bio about the author can be here....

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *