• October 28, 2025

Kunjapuri Fair: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का शुभारंभ, स्थानीय विकास और संस्कृति को दी नई दिशा

 Kunjapuri Fair: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का शुभारंभ, स्थानीय विकास और संस्कृति को दी नई दिशा
Sharing Is Caring:

Kunjapuri Fair: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का शुभारंभ, स्थानीय विकास और संस्कृति को दी नई दिशा

टिहरी गढ़वाल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद टिहरी गढ़वाल पहुंचकर नौ दिवसीय 49वें कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का शुभारंभ ध्वजारोहण कर किया। मुख्यमंत्री ने विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और अमर शहीदों की मूर्तियों एवं स्वतंत्र संग्राम सेनानी स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री धामी ने मेले के उद्घाटन अवसर पर अनेक विकास परियोजनाओं और सौंदर्यीकरण कार्यों की घोषणा की। इनमें ढालवाला में अवशेष बाढ़ सुरक्षा कार्य (लगभग 400 मीटर), मुनिकीरेती में खारास्रोत गदेरे पर सतह पार्किंग व एप्रोच रोड निर्माण, नरेन्द्रनगर में दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त नहरों का पुनर्निर्माण, नगर पंचायत तपोवन में सामुदायिक भवन निर्माण, नरेन्द्रनगर में सब रजिस्ट्रार कार्यालय की स्थापना, बाल्मिकी बस्ती में छह आवासों का पुनर्निर्माण, पावकी देवी (दोगी) और नरेन्द्रनगर कुम्हार खेड़ा में सामुदायिक भवनों का विस्तार और सड़कों का पक्कीकरण शामिल है।

CM Photo 15 dt. 27 October 2025

साथ ही, श्रीदेव सुमन उप जिला अस्पताल में एनेस्थीसिया वर्क मशीन (ऑटोमेटिक वेंटिलेटर) की स्वीकृति, नरेन्द्रनगर में ए.एन.एम. ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना, भुवनेश्वरी देवी और पावली देवी मंदिरों के सौंदर्यीकरण, गुल्लरबोगी में पार्किंग निर्माण और ह्वेल नदी में चेक डैम निर्माण जैसी घोषणाएं भी की गईं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मां कुंजापुरी की कृपा दृष्टि पूरे क्षेत्र पर बनी रहे। यह ऐतिहासिक मेला लोक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है, जो 1974 से निरंतर आयोजित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह मेला स्थानीय व्यापार, क्षेत्रीय विकास और पर्यटन को नई गति देने वाला पर्व है। हमारी संस्कृति केवल रीति-रिवाजों तक सीमित नहीं, बल्कि यह एक प्रेरणादायक विचारधारा है जो समाज को नई दिशा देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक धरोहर को सहेजते हुए आगे बढ़ रहा है।

CM Photo 16 dt. 27 October 2025

उनके मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार धार्मिक स्थलों के संरक्षण, प्राकृतिक सौंदर्य के संवर्धन और राज्य की पहचान को बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पलायन राज्य की सबसे बड़ी चुनौती है, जिसे रोकने के लिए स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को सशक्त करने पर फोकस किया जा रहा है। “हाउस ऑफ हिमालय” ब्रांड से उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को देश और विदेश में पहचान मिल रही है। फार्म मशीनरी बैंक, फिल्म नीति, एप्पल मिशन और होमस्टे नीति जैसे कदमों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिल रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) लागू की है। साथ ही, सशक्त नकल विरोधी कानून लाकर पिछले चार वर्षों में 26 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी नियुक्तियां प्रदान की गई हैं। धर्मांतरण निवारण और अवैध अतिक्रमण हटाने जैसे निर्णयों ने राज्य को नई पहचान दी है। उन्होंने कहा कि सरकार उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मां कुंजापुरी मेला हमारी संस्कृति और परंपराओं को संजोने वाला बड़ा मंच है, जो देश-प्रदेश की सांस्कृतिक एकता को मजबूत करता है। यह आयोजन विकास, खेल और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देता है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष तपोवन विनीता बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख दीक्षा राणा, मेयर शंभू पासवान, जिलाध्यक्ष उदय रावत, डीएम नितिका खंडेलवाल, एसएसपी आयुष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे।

Sharing Is Caring:

Admin

https://nirmanshalatimes.com/

A short bio about the author can be here....

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *