Jollygrant Airport: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का उत्तराखंड आगमन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
Jollygrant Airport: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का उत्तराखंड आगमन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को अपने उत्तराखंड प्रवास पर देहरादून पहुंचीं, जहां जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि.), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, कैबिनेट मंत्रीगण, विधायकगण और कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए थे। राष्ट्रपति के स्वागत में पूरे एयरपोर्ट परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। राष्ट्रपति का यह दौरा उत्तराखंड के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि वह राज्य की रजत जयंती वर्ष से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति मुर्मु अपने प्रवास के दौरान हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी सम्मिलित होंगी और विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान करेंगी। वहीं, देहरादून में होने वाले विधानसभा के विशेष सत्र में भी वह भाग लेंगी। राष्ट्रपति के इस दौरे से उत्तराखंड की जनता में उत्साह और गर्व की भावना है, क्योंकि यह अवसर राज्य की 25वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक उत्सव से जुड़ा हुआ है।