• November 21, 2025

Bihar Swearing-in Ceremony 2025: प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में दी शुभकामनाएं

 Bihar Swearing-in Ceremony 2025: प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में दी शुभकामनाएं
Sharing Is Caring:

Bihar Swearing-in Ceremony 2025: प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में दी शुभकामनाएं

बिहार और उत्तराखण्ड के ऐतिहासिक संबंधों पर जोर

585398234 1149477064021990 4020636093593224576 n
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में आज गांधी मैदान, पटना में बिहार की नवनिर्वाचित सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बिहार और उत्तराखण्ड के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई सरकार के नेतृत्व में बिहार राज्य नई ऊर्जा और संकल्प के साथ विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

राष्ट्रीय नेताओं से संवाद और समन्वय की दिशा में कदम

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने देश भर से आए विभिन्न राज्यों के गणमान्य नेताओं से शिष्टाचार भेंट की और उनके साथ राष्ट्रीय विकास, सुशासन और समन्वित प्रगतिशील नीतियों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने बिहार के जनता जनार्दन के उज्ज्वल भविष्य, राज्य की निरंतर प्रगति और नवगठित सरकार के सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर ने राज्यों के बीच सहयोग, संवाद और साझा विकास की दिशा में सकारात्मक संदेश दिया।

Sharing Is Caring:

Admin

https://nirmanshalatimes.com/

A short bio about the author can be here....

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *