• August 20, 2025

Harshil Lake Inspection: उत्तरकाशी में हर्षिल क्षेत्र की अस्थायी झील का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा उपाय तेज

 Harshil Lake Inspection: उत्तरकाशी में हर्षिल क्षेत्र की अस्थायी झील का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा उपाय तेज
Sharing Is Caring:

Harshil Lake Inspection: उत्तरकाशी में हर्षिल क्षेत्र की अस्थायी झील का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा उपाय तेज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्रशांत आर्य ने आज हर्षिल क्षेत्र में हाल ही में बनी अस्थायी झील का स्थलीय निरीक्षण किया। यह झील धराली-हर्षिल मार्ग पर हाल की प्राकृतिक आपदा के कारण हर्षिल खीरगाड़ में भारी मलबा आने से उत्पन्न हुई है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने देखा कि झील के मुहाने से जल का प्रवाह वर्तमान में सुचारू रूप से हो रहा है, जिससे फिलहाल किसी बड़े खतरे की आशंका नहीं है।

हालांकि, नदी के किनारे बहाव में अवरोध उत्पन्न कर रहे मलबे को हटाने के लिए प्रशासन ने मैनुअल रूप से युद्धस्तर पर कार्य शुरू कर दिया है। दलदलयुक्त स्थल होने के कारण भारी मशीनों का उपयोग संभव नहीं है, जिसके चलते स्थानीय संसाधनों और श्रमिकों की मदद से लगातार सफाई का काम किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में सतर्क निगरानी बनाए रखी जाए और समय-समय पर स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी पूर्व तैयारी पूरी हो। प्रशासन का प्रयास है कि झील और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा और नियंत्रण बनाए रखते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षित रखा जाए।

Sharing Is Caring:

Admin

https://nirmanshalatimes.com/

A short bio about the author can be here....

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *