• July 17, 2025

Ek Ped Maa Ke Naam: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण, स्वच्छता अभियान में भी लिया भाग

 Ek Ped Maa Ke Naam: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण, स्वच्छता अभियान में भी लिया भाग
Sharing Is Caring:

Ek Ped Maa Ke Naam: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण, स्वच्छता अभियान में भी लिया भाग

हरिद्वार में गुरुवार को एक प्रेरणादायी पहल के तहत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत रुद्राक्ष का पौधा रोपित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि ग्लोबल वॉर्मिंग और पर्यावरण असंतुलन जैसी समस्याओं से निपटने में वृक्षों की महती भूमिका है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि भावनात्मक जुड़ाव के जरिए पर्यावरण संरक्षण को एक जनांदोलन का रूप दिया जा सके। उन्होंने कहा कि माँ और प्रकृति दोनों की सेवा करना हमारा नैतिक और सामाजिक कर्तव्य है। यह अभियान न केवल पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को जागृत करता है, बल्कि समाज को भी पर्यावरणीय चेतना के साथ जोड़ता है।

WhatsApp Image 2025 07 03 at 4.27.29 PM

इसके बाद मुख्यमंत्री सीसीआर के पास गंगा घाट पहुंचे और स्वच्छता अभियान में भाग लिया। उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और लोगों से अपील की कि वे अपने गांव, मोहल्ले और शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान को साकार करने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। स्वच्छता से न केवल सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, बल्कि यह बीमारियों की रोकथाम में भी सहायक है।

गंगा घाट पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने मां गंगा का आचमन कर उन्हें नमन किया और देश-प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। इस दौरान जब श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री को अपने बीच पाया, तो उन्होंने आश्चर्य और उत्साह के साथ उनके साथ सेल्फी ली और फोटो खिंचवाए। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री की सादगी, शालीनता और आत्मीयता की प्रशंसा की।

WhatsApp Image 2025 07 03 at 4.27.30 PM

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए उनकी यात्रा, ठहरने, खानपान और यातायात व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। श्रद्धालुओं ने उत्तराखंड की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए देवभूमि को एक सुखद अनुभव बताया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ सांसद कल्पना सैनी, विधायक मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, आदेश चौहान, ममता राकेश, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, मेयर किरण जेसल, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद सहित अनेक जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर सभी ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के संदेश को समाज में फैलाने का संकल्प लिया।

Sharing Is Caring:

Admin

https://nirmanshalatimes.com/

A short bio about the author can be here....

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *