• October 14, 2025

Dussehra 2025: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में रावण दहन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, विजयदशमी पर जनता से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में जुड़ने का आह्वान

 Dussehra 2025: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में रावण दहन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, विजयदशमी पर जनता से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में जुड़ने का आह्वान
Sharing Is Caring:

Dussehra 2025: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में रावण दहन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, विजयदशमी पर जनता से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में जुड़ने का आह्वान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजयदशमी पर्व के अवसर पर राजधानी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित दशहरा महोत्सव और रावण दहन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं और भगवान राम से सभी के लिए सुख, समृद्धि, स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि दशहरा केवल एक धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व नहीं है, बल्कि यह हमें जीवन में धर्म, सत्य और मर्यादा के महत्व का संदेश देता है। रावण के पास अपार बल, सोने की लंका और विशाल सेना होने के बावजूद उसका अंत अहंकार और अधर्म के कारण हुआ। यह पर्व हर वर्ष हमें यह स्मरण कराता है कि चाहे अन्याय और अहंकार कितना भी बड़ा क्यों न हो, अंततः उसकी हार निश्चित है।

CM Photo 25 dt. 02 October 2025

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि रावण दहन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि आत्ममंथन का भी अवसर है। हमें अपने भीतर मौजूद बुराइयों का अंत कर धर्म, सत्य और मानवता की राह अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। भगवान राम के आदर्श जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है कि चाहे परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, हमें अपने सिद्धांतों और वचनों का पालन करना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि समाज में आज भी विभिन्न रूपों में ‘रावण’ मौजूद हैं और हम सबको मिलकर उनका नाश करना होगा। विजयदशमी का यह पर्व इस संकल्प का प्रतीक होना चाहिए।

CM Photo 21 dt. 02 October 2025

 

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस कथन को भी याद किया, जिसमें कहा गया था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। उन्होंने कहा कि इस संकल्प को साकार करने की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे राज्य की है। यदि हर नागरिक शिक्षा, उद्योग, पर्यटन, कृषि, स्वरोजगार और सेवा के क्षेत्रों में सक्रिय योगदान देगा तो उत्तराखंड शीघ्र ही देश का अग्रणी राज्य बनेगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और समाज के सभी वर्गों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। हाल ही में जीएसटी के क्षेत्र में केंद्र सरकार के सकारात्मक निर्णय से व्यापारियों और उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। इसे उन्होंने दीपावली से पहले प्रदेशवासियों के लिए बड़ा तोहफा बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

CM Photo 22 dt. 02 October 2025

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत और विश्व गुरु भारत के संकल्प को पूरा करने में उत्तराखंड भी अपनी मजबूत भूमिका निभाएगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर विकास यात्रा में सहभागी बनें और उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने की दिशा में कार्य करें।

इस अवसर पर उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखंड आने वाले वर्षों में देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए विकास और समृद्धि का मॉडल बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रभु राम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर सरकार “विकल्प रहित संकल्प” की भावना से कार्य कर रही है। सत्य, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता जैसे मूल्यों को अपनाकर ही एक सशक्त और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण संभव है।

परेड ग्राउंड में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजानदास, विधायक सविता कपूर सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Sharing Is Caring:

Admin

https://nirmanshalatimes.com/

A short bio about the author can be here....

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *