• November 26, 2025

Dehradun Smart City: देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की समीक्षा बैठक, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

 Dehradun Smart City: देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की समीक्षा बैठक, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश
Sharing Is Caring:

Dehradun Smart City: देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की समीक्षा बैठक, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में Dehradun Smart City Limited की उच्च स्तरीय संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति और विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

मुख्य सचिव ने Green Building निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि Green Building, देहरादून स्मार्ट सिटी का flagship प्रोजेक्ट है और इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना अनिवार्य है। उन्होंने DM/CEO स्मार्ट सिटी को अगले 6 माह में निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही, कार्यदायी संस्था CPWD को 3 शिफ्ट में कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक कार्य के लिए स्पष्ट टाइमलाइन निर्धारित की जाए और समय-समय पर मॉनिटरिंग की जाए ताकि कोई भी देरी न हो।

बैठक में स्मार्ट सिटी की अन्य परियोजनाओं पर भी चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चल रही 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन परिवहन निगम द्वारा सुनिश्चित किया जाए। VMD LED स्क्रीन और पर्यावरण सेंसर को नगर निगम को हस्तांतरित किया जाएगा, जबकि इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर ITDA के अंतर्गत ही संचालित होगा।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव नितेश कुमार झा, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय, DM देहरादून / CEO स्मार्ट सिटी सविन बंसल, अपर सचिव डॉ. इकबाल अहमद, MD परिवहन विभाग रीना जोशी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में लिए गए निर्णयों का उद्देश्य स्मार्ट सिटी परियोजनाओं को तेजी और गुणवत्ता के साथ पूरा कर देहरादून को आधुनिक और स्मार्ट शहर के रूप में विकसित करना है।

Sharing Is Caring:

Admin

https://nirmanshalatimes.com/

A short bio about the author can be here....

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *