• December 12, 2025

Dehradun Nagar Nigam: देहरादून नगर निगम के 27वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 46 करोड़ रुपये  की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

 Dehradun Nagar Nigam: देहरादून नगर निगम के 27वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 46 करोड़ रुपये  की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण
Sharing Is Caring:

Dehradun Nagar Nigam: देहरादून नगर निगम के 27वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 46 करोड़ रुपये  की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

देहरादून नगर निगम के 27वें स्थापना दिवस समारोह में आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग करते हुए लगभग 46 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने नगर निगम की अब तक की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 27 वर्षों में देहरादून नगर निगम ने शहर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने, स्वच्छता प्रबंधन को मजबूत करने और नागरिकों की जीवन गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि देहरादून को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करने में नगर निगम की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।

597840022 1163305785972451 1765891759956183831 n

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्थापना दिवस उत्सव उपलब्धियों का सम्मान करने के साथ-साथ भविष्य की चुनौतियों और विकास के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए नई दिशा तय करने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और समृद्धि के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, और आज शहरी क्षेत्रों के विकास के लिए अनेक योजनाओं पर अभूतपूर्व गति से कार्य किया जा रहा है। अमृत योजना के माध्यम से जल आपूर्ति, सीवरेज और हरित क्षेत्र के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, वहीं स्मार्ट सिटी मिशन ने नगर विकास को नई दिशा दी है।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि राज्य सरकार देहरादून को एक आधुनिक और विकसित शहर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठोस कचरा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था को मजबूत किया गया है। इसके साथ-साथ प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन, खुला शौच मुक्त अभियान और लीगेसी वेस्ट प्रबंधन योजनाएँ नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

596403749 1163305685972461 3801329917507993834 n

उन्होंने बताया कि शहर में कचरा प्रबंधन को आधुनिक रूप देने के लिए Mechanized Transfer Station बनाया गया है और कूड़ा निस्तारण वाहनों की वास्तविक समय निगरानी के लिए ICCC (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) की स्थापना की गई है। शहर को हरित बनाने के लिए 35 पार्कों का निर्माण कराया गया है तथा केदारपुरम में योगा थीम पर आधारित देहरादून का सबसे बड़ा पार्क विकसित किया जा रहा है। वीर शहीदों की स्मृति में 50 हजार वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में स्मृति पार्क विकसित किए जा रहे हैं। शहर की नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए ‘Renew Rispana’ अभियान चलाया जा रहा है।

595428035 1163305719305791 1006360837826921266 n

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु शहर में 30 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं और निजी ई-व्हीकल को प्रोत्साहन देने के लिए 11 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देहरादून ने देशभर में 19वाँ स्थान प्राप्त किया है, साथ ही राष्ट्रीय स्वच्छता रैंकिंग में इस वर्ष 62वाँ स्थान हासिल किया है, जो शहर के लिए गर्व का विषय है। ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए रिस्पना और बिंदाल नदी पर एलिवेटेड रोड निर्माण की योजना बनाई गई है और विभिन्न स्थानों पर भूमिगत पार्किंग भी विकसित की जा रही है।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नगर निगम कर्मचारियों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित भी किया। इस अवसर पर मेयर श्री सौरभ थपलियाल ने कहा कि देहरादून को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, विधायक श्री खजान दास, श्री विनोद चमोली, श्री उमेश शर्मा ‘काऊ’, नगर आयुक्त श्रीमती नमामि बंसल सहित अनेक अधिकारी और पार्षद उपस्थित थे।

Sharing Is Caring:

Admin

https://nirmanshalatimes.com/

A short bio about the author can be here....

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *