Deendayal Upadhyay Jayanti: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया श्रद्धांजलि

Deendayal Upadhyay Jayanti: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया श्रद्धांजलि
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर देहरादून स्थित दीनदयाल पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के वंचित, गरीब और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए अपने जीवन को समर्पित किया। उनके विचार, शिक्षाएं और आदर्श आज भी समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
सीएम धामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत को राज्य की विकास नीति की दिशा में मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, केंद्र और राज्य की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने का निरंतर प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी.एल. संतोष, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक खजान दास सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को याद करते हुए समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर ने लोगों को उनके द्वारा दिए गए संदेश और समाज कल्याण के प्रति उनके समर्पण की याद दिलाई। मुख्यमंत्री ने सभी से अपील की कि उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए प्रयास करें।