• June 5, 2025

Modi Government 11 Years: मोदी सरकार के 11 वर्ष: संकल्प से सिद्धि तक भारत की गौरवगाथा

 Modi Government 11 Years: मोदी सरकार के 11 वर्ष: संकल्प से सिद्धि तक भारत की गौरवगाथा
Sharing Is Caring:

Modi Government 11 Years: मोदी सरकार के 11 वर्ष: संकल्प से सिद्धि तक भारत की गौरवगाथा
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से किया संबोधन, कहा – 11 वर्षों में भारत ने इतिहास रचा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “मोदी सरकार के 11 वर्ष: संकल्प से सिद्धि तक” नामक वर्चुअल कार्यक्रम को मुख्यमंत्री आवास से संबोधित किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि 9 जून को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, जो भारत के आत्मगौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रवाद के पुनर्जागरण की ऐतिहासिक यात्रा रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 2014 से प्रारंभ हुई यह यात्रा भारतीय जनमानस की आकांक्षाओं को यथार्थ में बदलने की एक सशक्त प्रक्रिया रही है। ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’’ के मंत्र के साथ प्रधानमंत्री ने शासन को नई कार्य संस्कृति दी है और नीतिगत फैसलों के ज़रिए विकास की एक निर्णायक दिशा प्रदान की है।

उन्होंने कहा कि भारत अब वैश्विक मंचों जैसे G20, QUAD और BRICS में एक मजबूत उपस्थिति के साथ अपनी भूमिका निभा रहा है। पहले भारत के शहर लगातार आतंकी हमलों का शिकार रहते थे, लेकिन अब देश ने उरी हमले पर सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवामा के जवाब में एयर स्ट्राइक और हालिया पहलगाम हमले के बाद “ऑपरेशन सिंदूर” जैसे साहसिक कदमों से दुश्मनों को करारा जवाब दिया है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आज देश 80% से अधिक स्वदेशी संसाधनों का प्रयोग कर रहा है और 85 से अधिक देशों को रक्षा सामग्री निर्यात कर रहा है।

धामी ने कहा कि आज भारत 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन चुका है और चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में दुनिया में स्थापित है। “वोकल फॉर लोकल”, “मेक इन इंडिया”, “स्किल इंडिया”, और “स्टार्टअप इंडिया” जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम भी बन गया है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में अनेक ऐतिहासिक बदलाव हुए हैं—अनुच्छेद 370 की समाप्ति, अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण, ट्रिपल तलाक का अंत, नागरिकता संशोधन कानून, वक्फ संशोधन अधिनियम, जीएसटी का क्रियान्वयन, नया संसद भवन, सेंगोल की स्थापना, भारत मंडपम और प्रधानमंत्री संग्रहालय का निर्माण, नारी शक्ति वंदन अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता का लागू होना इनमें प्रमुख हैं।

धामी ने कहा कि जन-धन योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और मुफ्त राशन योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने कोरोना वैक्सीन के निर्माण, चंद्रयान-3, आदित्य एल1 और गगनयान जैसे वैज्ञानिक अभियानों के ज़रिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भी नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

उत्तराखंड में भी विकास की गंगा बह रही है। दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड रोड, ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, केदारनाथ-बद्रीनाथ मास्टर प्लान और भारतमाला-पर्वतमाला जैसी योजनाएं राज्य के चहुंमुखी विकास का प्रमाण हैं।

इस वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, सभी सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को 11 वर्षों की इस ऐतिहासिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह यात्रा भारत के भविष्य को सशक्त आधार दे रही है।

Sharing Is Caring:

Admin

https://nirmanshalatimes.com/

A short bio about the author can be here....

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *