• May 12, 2025

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं, महात्मा बुद्ध के संदेश को बताया सम्पूर्ण मानवता की अमूल्य धरोहर

 Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं, महात्मा बुद्ध के संदेश को बताया सम्पूर्ण मानवता की अमूल्य धरोहर
Sharing Is Caring:

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं, महात्मा बुद्ध के संदेश को बताया सम्पूर्ण मानवता की अमूल्य धरोहर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि यह दिन भगवान बुद्ध के आदर्शों और शिक्षाओं को स्मरण करने का अवसर है, जो आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध का अहिंसा, करुणा और शान्ति का संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए अमूल्य निधि है। उनके उपदेश आज के युग में सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और वैश्विक शांति की दिशा में एक प्रकाश स्तम्भ हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि महात्मा बुद्ध ने सत्य और सत्कर्म को जीवन का आधार बताया। उन्होंने सत्य को जानने तथा सत्य के पथ पर चलने की प्रेरणा दी, जिससे व्यक्ति आत्मिक शुद्धि और सामाजिक समरसता प्राप्त कर सकता है। महात्मा बुद्ध ने धर्माचरण, नैतिक मूल्यों और अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। उनके विचार हमें यह सिखाते हैं कि धर्म केवल पूजा या अनुष्ठान का विषय नहीं, बल्कि जीवन की समग्रता में आचरण करने का माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुद्ध के शिक्षाओं में मैत्री, करुणा और संवेदना के साथ बिना किसी भेदभाव के संगठित रहने पर विशेष बल दिया गया है। यह भावना आज के समय में विश्व कल्याण के लिए अत्यंत आवश्यक है। महात्मा बुद्ध के विचार और शिक्षाएं समय-काल की सीमाओं से परे हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बनी रहेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेशवासी महात्मा बुद्ध के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में शांति, प्रेम और भाईचारे की भावना को और मजबूत करेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस अवसर पर महात्मा बुद्ध के सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारें और उनके दिखाए पथ पर चलें।

Sharing Is Caring:

Admin

https://nirmanshalatimes.com/

A short bio about the author can be here....

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *