Ayurveda Day 2025: राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा – आयुर्वेद मानवता को निरोगी जीवन का मार्ग दिखाने वाली प्राचीन भारतीय परंपरा

Ayurveda Day 2025: राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा – आयुर्वेद मानवता को निरोगी जीवन का मार्ग दिखाने वाली प्राचीन भारतीय परंपरा
देहरादून, राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान धनवंतरि के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर आयुर्वेद की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद केवल एक चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि यह भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा और जीवन जीने की वह शैली है, जिसने सदियों से मानवता को निरोगी जीवन का मार्ग दिखाया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखण्ड ने आयुष चिकित्सा और आयुर्वेद के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। राज्य सरकार के सतत प्रयासों और योजनाओं के माध्यम से लाखों नागरिक आयुर्वेद के लाभ प्राप्त कर रहे हैं। प्रदेश में आयुर्वेद और योग को बढ़ावा देने के लिए व्यापक स्तर पर कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है, अनुसंधान कार्यों को प्रोत्साहन मिल रहा है और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को मजबूत बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आयुर्वेद और योग की वैज्ञानिक परंपरा समाज को स्वस्थ, निरामय और सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। प्राकृतिक जड़ी-बूटियों, संतुलित आहार और जीवनशैली के सिद्धांतों पर आधारित आयुर्वेद आज न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो रहा है।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएँ और आयुर्वेद के सिद्धांतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। उन्होंने कहा कि जब लोग प्राकृतिक तरीकों और आयुर्वेदिक पद्धतियों को अपनाएंगे, तो उनका जीवन और भी संतुलित और निरोगी बनेगा।