• December 3, 2025

Armed Forces Flag Day: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने Armed Forces Flag Day पर भूतपूर्व सैनिकों को किया नमन

 Armed Forces Flag Day: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने Armed Forces Flag Day पर भूतपूर्व सैनिकों को किया नमन
Sharing Is Caring:

Armed Forces Flag Day: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने Armed Forces Flag Day पर भूतपूर्व सैनिकों को किया नमन

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने आज जिला सभागार परिसर, चंपावत में भूतपूर्व सैनिकों से भेंट कर सशस्त्र सेना झंडा दिवस (Armed Forces Flag Day) के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने वीर सैनिकों के अमूल्य योगदान को नमन करते हुए फ्लैग लगाया और देश की रक्षा में उनके त्याग, समर्पण और बलिदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम के दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल उमेद सिंह ने मुख्य सचिव को फ्लैग लगाकर Armed Forces Flag Day Fund (AFFDF) की महत्ता एवं उसके उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह फंड शहीदों के आश्रितों, विकलांग सैनिकों, सेवारत व सेवानिवृत्त सैनिकों तथा उनके परिवारों के कल्याण के लिए उपयोग किया जाता है।

591879267 1158372066465823 4361105944951622975 n

मुख्य सचिव ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे उन सैनिकों और सैनिक परिवारों का सहयोग करें जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। उन्होंने कहा कि यह दिवस केवल प्रतीकात्मक आयोजन नहीं, बल्कि हर नागरिक के लिए देशभक्ति और सामाजिक दायित्व निभाने का अवसर है।

592265858 1158372046465825 2550163827956961183 n

कार्यक्रम में मुख्य सचिव ने कराटे खिलाड़ियों—अनामिका बिष्ट, अभिषेक कुवर, भावना अधिकारी, आरूष, अभीजित, प्रज्ञान साह, प्राची ओली, सांची मुरारी, जतीन जोशी—तथा कोच दीपक सिंह को उत्कृष्ट प्रदर्शन और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया।

इस अवसर पर कुमाऊं मंडलायुक्त श्री दीपक रावत, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी श्री कृष्णनाथ गोस्वामी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Sharing Is Caring:

Admin

https://nirmanshalatimes.com/

A short bio about the author can be here....

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *