• October 25, 2025

Banbasa Land Port: चंपावत में बनबसा लैंड पोर्ट परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

 Banbasa Land Port: चंपावत में बनबसा लैंड पोर्ट परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Sharing Is Caring:

Banbasa Land Port: चंपावत में बनबसा लैंड पोर्ट परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

चंपावत, 2025 – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चंपावत जनपद के बनबसा स्थित गुदमी क्षेत्र में लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (LPAI) द्वारा लगभग ₹500 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली आधुनिक लैंड पोर्ट परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना भारत-नेपाल के बीच सहयोग, व्यापार और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि भारत सरकार की लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया इस महत्वाकांक्षी परियोजना को उत्तराखंड सरकार के सहयोग से तेजी से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि परियोजना के आरंभ से ही पर्यावरणीय मंजूरी, प्रतिपूरक पौधारोपण और भूमि हस्तांतरण की सभी औपचारिकताएँ पूरी की जा चुकी हैं। इस वर्ष पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा लगभग 84 एकड़ वन भूमि को अंतिम स्वीकृति दी गई, जिसके बाद निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया गया।

CM Photo 03 dt. 24 October 2025

मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह आधुनिक लैंड पोर्ट भारत और नेपाल के बीच व्यापार और यात्री आवागमन के लिए एक समेकित, सुविधाजनक और सुरक्षित प्रणाली विकसित करेगा। इस परिसर में कस्टम, सुरक्षा, व्यापार और बॉर्डर से जुड़ी सभी प्रमुख एजेंसियाँ एक साथ कार्य करेंगी, जिससे सीमा प्रबंधन में तेजी और पारदर्शिता आएगी।

उन्होंने बताया कि यह परियोजना केवल अवसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सीमांत क्षेत्रों के आर्थिक परिदृश्य को बदलने का माध्यम बनेगी। बनबसा लैंड पोर्ट सीमा पार व्यापार को सशक्त बनाएगा, कृषि और औद्योगिक उत्पादों के लिए औपचारिक प्रवेश द्वार तैयार करेगा और स्थानीय युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर उत्पन्न करेगा।

CM Photo 02 dt. 24 October 2025

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस लैंड पोर्ट के माध्यम से किसानों और छोटे उत्पादकों को सीमा पार बाजारों तक सीधी पहुँच मिलेगी, जिससे परिवहन लागत घटेगी और उत्पादों का मूल्य संवर्धन संभव होगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहल भारत और नेपाल के आपसी संबंधों को और मजबूत करेगी, पर्यटन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और पारस्परिक सहयोग को बढ़ावा देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना भारत सरकार की क्षेत्रीय एकीकरण की दृष्टि और सुरक्षित, सतत सीमा विकास नीति के अनुरूप है। LPAI द्वारा आयोजित डिज़ाइन प्रतियोगिता के माध्यम से पर्यावरण-अनुकूल मॉडल तैयार किया जाएगा, जो आधुनिकता और प्रकृति संरक्षण का संतुलित उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

उन्होंने भारत सरकार, भूमि पोर्ट प्राधिकरण और राज्य के सभी विभागों एवं एजेंसियों को आपसी समन्वय से कार्य करने की अपील की, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र पूरा हो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बनबसा लैंड पोर्ट परियोजना उत्तराखंड की सीमाओं को समृद्धि, सहयोग और अवसरों की नई पहचान प्रदान करेगी।

Sharing Is Caring:

Admin

https://nirmanshalatimes.com/

A short bio about the author can be here....

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *