• October 14, 2025

 Haldwani Visit: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हल्द्वानी आगमन, जनता से संवाद और समस्याओं का शीघ्र निस्तारण

  Haldwani Visit: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हल्द्वानी आगमन, जनता से संवाद और समस्याओं का शीघ्र निस्तारण
Sharing Is Caring:

Haldwani Visit: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हल्द्वानी आगमन, जनता से संवाद और समस्याओं का शीघ्र निस्तारण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को हल्द्वानी पहुंचे, जहाँ स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सर्किट हाउस पहुँचने पर आयुक्त कुमाऊँ श्री दीपक रावत और पुलिस उपमहानिरीक्षक (आई.जी.) कुमाऊँ श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का औपचारिक स्वागत किया।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री सर्किट हाउस के सभागार में जनता से सीधे संवाद में शामिल हुए और विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारी संगठन, महिला समूह, युवा, किसान एवं नागरिकों की समस्याएँ, शिकायतें और सुझाव सुने।

561107516 1118572580445772 6525409179321158572 n 1

जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनभावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है और हर समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता से संज्ञान लें और त्वरित निस्तारण करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक बिना किसी भेदभाव के पहुँचना सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रशासनिक तंत्र को और अधिक संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाने और विकास कार्यों की गति तेज करने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर नागरिक के साथ खड़ी है और प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत, लालकुआं डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, भीमताल रामसिंह कैड़ा, रामनगर दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, प्रभारी जिलाधिकारी अनामिका सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Sharing Is Caring:

Admin

https://nirmanshalatimes.com/

A short bio about the author can be here....

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *