• September 18, 2025

Health Campaign India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश धार से “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” और आठवें राष्ट्रीय पोषण माह अभियान का शुभारंभ किया

 Health Campaign India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश धार से “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” और आठवें राष्ट्रीय पोषण माह अभियान का शुभारंभ किया
Sharing Is Caring:

Health Campaign India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश धार से “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” और आठवें राष्ट्रीय पोषण माह अभियान का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश के धार से ‘‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’’ और ‘‘आठवें राष्ट्रीय पोषण माह’’ अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अन्य महत्वपूर्ण पहलों का शिलान्यास और शुभारंभ भी किया तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देशभर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), जिला अस्पतालों और अन्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान एक लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिससे यह महिलाओं और बच्चों के लिए अब तक का सबसे बड़ा स्वास्थ्य अभियान बन जाएगा। देशभर के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में प्रतिदिन स्वास्थ्य शिविरों का संचालन किया जाएगा।

CM Photo 16 dt. 17 September 2025

 

इस अवसर पर देहरादून में वर्चुअल माध्यम से राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रत्येक स्टॉल का निरीक्षण किया।

कार्यक्रम के पश्चात पत्रकारों से बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि स्वस्थ और जागरूक नारी ही समाज को नई दिशा दे सकती है। यह अभियान परिवार और समाज दोनों की मजबूती का आधार है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और इसे जन-आंदोलन बनाएं, ताकि हर महिला तक समग्र स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँच सकें और वह सम्मानपूर्वक, सुरक्षित तथा स्वस्थ जीवन जी सके।

CM Photo 18 dt. 17 September 2025

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विचार और दृष्टिकोण नारी शक्ति, युवा शक्ति, किसानों और गरीबों के कल्याण के प्रति समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र, आत्मनिर्भर भारत और विश्व गुरु बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्यपाल ने विशेष रूप से मध्य प्रदेश के धार से निकले विचारों को पूरे देश के लिए नवजागरण और परिवर्तन का मार्गदर्शक बताया। उन्होंने स्वदेशी अपनाने और देश में गुणवत्ता, ब्रांडिंग व पैकेजिंग में प्रगति को क्रांति का रूप देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में चारधाम परियोजना, हवाई सेवा विस्तार और अन्य क्षेत्रों में प्रधानमंत्री का सहयोग लगातार मिलता रहा है।

CM Photo 15 dt. 17 September 2025

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के समय भी प्रधानमंत्री ने हर बार उत्तराखंड का सहयोग किया है, चाहे वह रैणी आपदा हो, जोशीमठ, सिलक्यारा या इस साल की प्राकृतिक आपदा। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति ने प्रदेश के विकास में बड़ा योगदान दिया है और महिलाएं अब होम स्टे व अन्य स्वरोजगार में अपने कौशल का प्रदर्शन कर रही हैं। इसलिए महिलाओं का स्वस्थ होना अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री धाम की यात्रा सुचारू हो गई है और यमुनोत्री धाम का मार्ग जल्द ही खोला जाएगा।

CM Photo 17 dt. 17 September 2025

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्या, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक खजान दास, विनोद चमोली, सविता कपूर, सुरेश गड़िया, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Sharing Is Caring:

Admin

https://nirmanshalatimes.com/

A short bio about the author can be here....

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *