• September 16, 2025

Doon Hospital Facilities: दून अस्पताल में बढ़ी सुविधाएं, मरीजों और तीमारदारों को मिली बड़ी राहत

 Doon Hospital Facilities: दून अस्पताल में बढ़ी सुविधाएं, मरीजों और तीमारदारों को मिली बड़ी राहत
Sharing Is Caring:

Doon Hospital Facilities: दून अस्पताल में बढ़ी सुविधाएं, मरीजों और तीमारदारों को मिली बड़ी राहत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद दून अस्पताल में मात्र 48 घंटे के भीतर ही व्यापक सुधार किए गए हैं। अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए नई सुविधाओं की शुरुआत ने सभी को बड़ी राहत दी है। वेटिंग एरिया में पंखे लगाए गए हैं, जिससे उमस और गर्मी से परेशान लोगों को आराम मिला है। इसके अलावा अब अस्पताल परिसर में मास्क और सैनिटाइज़र की भी समुचित व्यवस्था कर दी गई है।

मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को अचानक राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और जनसुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद उन्होंने निर्देश दिए थे कि वेटिंग एरिया में तीमारदारों के लिए पेयजल, पंखे और पर्याप्त बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही साफ-सफाई, नियमित सैनिटाइजेशन और रंग-रोगन की भी व्यवस्था की जाए।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद 48 घंटे से भी कम समय में बदलाव साफ दिखाई देने लगे। सीसीयू के बाहर वेटिंग एरिया में पंखे लगाए गए, जिससे तीमारदारों को बड़ी राहत मिली। इसके साथ ही मास्क और सैनिटाइज़र की व्यवस्था भी कर दी गई है। अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था में भी सुधार हुआ है।

तीमारदारों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि शनिवार को जब उन्होंने खुद उनसे अस्पताल की सुविधाओं पर फीडबैक लिया था, उसके तुरंत बाद सुधार शुरू हो गए। अब वेटिंग एरिया पहले से कहीं अधिक सुविधाजनक हो गया है। कई बार उन्हें अस्पताल में ही रात बितानी पड़ती है, ऐसे में पंखे, साफ-सफाई और मास्क की व्यवस्था से उनकी कठिनाई काफी कम होगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अस्पतालों में मरीजों के साथ-साथ तीमारदारों की सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी अस्पतालों में जनसुविधाएं बढ़ाई जाएं, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं न केवल बेहतर हों बल्कि मरीजों और उनके परिजनों के लिए भी सहज और सुलभ बन सकें।

Sharing Is Caring:

Admin

https://nirmanshalatimes.com/

A short bio about the author can be here....

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *