• September 16, 2025

Power Projects: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से उत्तराखंड को 547.83 करोड़ की बड़ी सौगात

 Power Projects: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से उत्तराखंड को 547.83 करोड़ की बड़ी सौगात
Sharing Is Caring:

Power Projects: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से उत्तराखंड को 547.83 करोड़ की बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सतत प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने उत्तराखंड राज्य के लिए 547.83 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण धनराशि स्वीकृत की है। इस राशि का उपयोग ऋषिकेश में विद्युत वितरण संरचना और भूमिगत केबलिंग कार्यों तथा राजधानी देहरादुन में आधुनिक SCADA (Supervisory Control and Data Acquisition) प्रणाली के विकास में किया जाएगा। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद दोनों नगरों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी और उपभोक्ताओं को सुरक्षित, सुगम और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड को लगातार केंद्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है, जिससे राज्य की विकास यात्रा को नई ऊर्जा और गति प्राप्त हो रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इन परियोजनाओं से लाखों उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और बिजली आपूर्ति की चुनौतियां काफी हद तक समाप्त होंगी।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रदेश में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कार्य कर रही हैं। इसी कड़ी में उनके आग्रह पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किच्छा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। महाराणा प्रताप चौक के समीप मुख्य रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास निर्माण की पहल की गई है और इसके लिए संबंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं न केवल उत्तराखंड के शहरी ढांचे और ऊर्जा क्षेत्र को नई दिशा देंगी, बल्कि लोगों के जीवन स्तर में भी सुधार लाएंगी। केंद्र सरकार का सहयोग उत्तराखंड के विकास को तीव्र बनाने में लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Sharing Is Caring:

Admin

https://nirmanshalatimes.com/

A short bio about the author can be here....

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *