Uttarakhand Former CM: मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का हालचाल जाना

Uttarakhand Former CM: मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का हालचाल जाना
देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ राजनेता भुवन चंद्र खंडूड़ी का स्वास्थ्य हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों से खंडूड़ी की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी प्राप्त की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
भुवन चंद्र खंडूड़ी वर्तमान में स्वास्थ्य संबंधी कारणों से उपचाररत हैं। इस अवसर पर उत्तराखण्ड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने उनसे भी पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की राजनीति में खंडूड़ी का योगदान अमूल्य रहा है और उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा एवं शीघ्र स्वस्थ होने के लिए सरकार पूरी तत्परता के साथ आवश्यक सुविधा प्रदान कर रही है।
इस दौरान चिकित्सकों ने खंडूड़ी के स्वास्थ्य सुधार की दिशा में चल रही उपचार प्रक्रिया और देखभाल के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकीय टीम की सराहना की और उनके प्रयासों को प्रेरणादायक बताया।