• August 24, 2025

Uttarakhand:उत्तरकाशी जिलाधिकारी ने यमुनोत्री राजमार्ग का किया निरीक्षण, जल्द बहाल होंगे क्षतिग्रस्त मार्ग

 Uttarakhand:उत्तरकाशी जिलाधिकारी ने यमुनोत्री राजमार्ग का किया निरीक्षण, जल्द बहाल होंगे क्षतिग्रस्त मार्ग
Sharing Is Caring:

Uttarakhand:उत्तरकाशी जिलाधिकारी ने यमुनोत्री राजमार्ग का किया निरीक्षण, जल्द बहाल होंगे क्षतिग्रस्त मार्ग

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को स्यानाचट्टी से आगे यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भूधंसाव और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक इंतज़ाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी मौके पर तब पहुंचे जब जंगल चट्टी के पास मार्ग का लगभग 200 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से यातायात बाधित हो गया था। उन्होंने तुरंत सड़क से मलबा हटाने और वायरक्रेट के माध्यम से क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कर मार्ग को जल्द से जल्द आवाजाही के लिए खोलने के निर्देश दिए।

536273651 1076338038002560 8425017588134349882 n

मार्ग बहाली के लिए मौके पर एक पोकलेन और एक जेसीबी तैनात की गई है। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर मशीनों और श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि यातायात शीघ्र बहाल हो सके।

गौरतलब है कि स्याना चट्टी में बनी अस्थायी झील के खुलने और जल स्तर कम होने से वहां पहले से बाधित आवाजाही को सुचारू कर दिया गया है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर अन्य चिन्हित स्थानों पर भी पर्याप्त संख्या में जेसीबी और पोकलेन मशीनें तैनात की गई हैं और कार्य तेजी से चल रहा है।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवरुद्ध मार्गों को खोलने और आवाजाही को सुचारू बनाने के लिए प्रशासन की टीमें पूरी प्रतिबद्धता और तत्परता के साथ कार्य कर रही हैं।

Sharing Is Caring:

Admin

https://nirmanshalatimes.com/

A short bio about the author can be here....

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *