• August 20, 2025

Maiyaan Samman Yojana: झारखंड की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को विश्व बैंक ने सराहा, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बताया प्रभावशाली कदम

 Maiyaan Samman Yojana: झारखंड की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को विश्व बैंक ने सराहा, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बताया प्रभावशाली कदम
Sharing Is Caring:

Maiyaan Samman Yojana: झारखंड की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को विश्व बैंक ने सराहा, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बताया प्रभावशाली कदम

झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई “मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” अब वैश्विक पहचान की ओर अग्रसर हो गई है। बुधवार को नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात के दौरान विश्व बैंक के भारत स्थित कंट्री निदेशक आगस्ते तानो कौमे के नेतृत्व में आए उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने इस महत्वाकांक्षी योजना की खुलकर सराहना की।

कौमे ने मुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान कहा कि यह योजना झारखंड में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और गरीबी उन्मूलन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल है। योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे उनकी आत्मनिर्भरता, स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता जैसे पहलुओं पर सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल को राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास से जुड़ी विभिन्न पहलों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सरकार ग्रामीण विकास, कृषि, उत्पादन, पर्यटन, शिक्षा, अक्षय ऊर्जा और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे क्षेत्रों में समर्पण भाव से काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि झारखंड में निवेश की अपार संभावनाएं हैं और राज्य सरकार निवेशकों को बेहतर वातावरण देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

हेमंत सोरेन ने दोहराया कि उनकी सरकार की प्राथमिकता महिलाओं का सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा और समग्र ग्रामीण विकास है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि मंईयां सम्मान योजना का उद्देश्य सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं को सम्मान, आत्मविश्वास और सामाजिक भागीदारी दिलाना है। इस योजना से न केवल घर की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है, बल्कि महिलाओं की भूमिका भी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सशक्त हो रही है।

 

Sharing Is Caring:

Admin

https://nirmanshalatimes.com/

A short bio about the author can be here....

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *