• July 16, 2025

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात, राज्य की 5 जल विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन का अनुरोध

 Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात, राज्य की 5 जल विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन का अनुरोध
Sharing Is Caring:

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात, राज्य की 5 जल विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन का अनुरोध

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार देर शाम नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास को गति देने के लिए महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने जल संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा राज्य की ऊर्जा क्षमता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से लंबित जल विद्युत परियोजनाओं को शीघ्र क्रियान्वित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि मा. सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप गठित विशेषज्ञ समिति ने उत्तराखंड राज्य की कुल 21 जल विद्युत परियोजनाओं में से 5 परियोजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर अपनी संस्तुति दी है। उन्होंने अनुरोध किया कि इन 5 जल विद्युत परियोजनाओं को शीघ्र मंजूरी प्रदान कर उनके निर्माण कार्य को प्रारंभ करने की दिशा में आवश्यक निर्णय लिए जाएं। इससे न केवल राज्य की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति होगी, बल्कि प्रदेश को सामाजिक और आर्थिक विकास में भी मजबूती मिलेगी।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री पाटिल ने मुख्यमंत्री की मांग को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य की ऊर्जा क्षमता को बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।

यह मुलाकात उत्तराखंड के जल संसाधन प्रबंधन और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में संभावनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री की यह पहल राज्य में निवेश, रोजगार सृजन और पर्यावरण संतुलन की दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Sharing Is Caring:

Admin

https://nirmanshalatimes.com/

A short bio about the author can be here....

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *