• March 1, 2026

Uttarakhand Holi Celebration: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास पर पारंपरिक उल्लास के साथ मनाई गई होली

 Uttarakhand Holi Celebration: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास पर पारंपरिक उल्लास के साथ मनाई गई होली
Sharing Is Caring:

Uttarakhand Holi Celebration: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास पर पारंपरिक उल्लास के साथ मनाई गई होली

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निजी आवास नगला तराई (खटीमा) में होली पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार उपस्थित होल्यारों का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया तथा प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी को अबीर-गुलाल लगाया।

होली मिलन समारोह में विभिन्न समुदायों की महिलाओं ने हिंदी, कुमाऊंनी, थारू और बंगाली लोक परंपराओं पर आधारित होली गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। विविध सांस्कृतिक रंगों से सजे इस आयोजन में पारंपरिक लोकधुनों पर मुख्यमंत्री धामी भी होल्यारों के साथ झूमते नजर आए, जिससे कार्यक्रम का वातावरण और अधिक उल्लासपूर्ण और आत्मीय हो उठा।

समारोह में स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। आयोजन में प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविधता में एकता और सामाजिक सहभागिता की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने समाज में पारस्परिक सहयोग और एकता की भावना को और मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्यमंत्री फरजाना बेगम, अमित कुमार पांडे, महासचिव रमेश चंद्र जोशी, नंदन सिंह खड़ायत, गम्भीर सिंह धामी, दान सिंह रावत, सतीश भट्ट, जीवन धामी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Sharing Is Caring:

News Desk

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *