- Home
- उत्तराखंड
- Swadeshi Sankalp Run: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया शुभारंभ
Swadeshi Sankalp Run: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया शुभारंभ
Swadeshi Sankalp Run: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया शुभारंभ
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं को स्वदेशी अपनाने और देशहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का “उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत” का संदेश हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा और यह देश की मजबूत नींव के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र के संकल्प की ओर अग्रसर है और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने वोकल फॉर लोकल के संदेश को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने स्टार्टअप, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया जैसे अभियानों को सभी मिलकर आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, अनुशासन अपनाने, शिक्षा और कौशल विकास पर ध्यान देने तथा राष्ट्र कर्तव्यों का पालन करने का विशेष आग्रह किया।
इस अवसर पर विधायक खजान दास, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, भाजपा संगठन मंत्री अजेय कुमार, पार्टी पदाधिकारी एवं भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की व्यवस्था और संचालन सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा सुनिश्चित किया गया। यह आयोजन युवाओं में स्वदेशी उत्पादों और देशभक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया।