• December 12, 2025

Uttarakhand: सवाड़ में सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संबोधन, क्षेत्रीय विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ

 Uttarakhand: सवाड़ में सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संबोधन, क्षेत्रीय विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ
Sharing Is Caring:

Uttarakhand: सवाड़ में सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संबोधन, क्षेत्रीय विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर जनपद चमोली के सवाड़ में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर वीर सैनिकों और पूर्व सैनिकों को नमन किया। सवाड़ पहुँचने पर क्षेत्रवासियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों ने ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंजा दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सवाड़ क्षेत्र और आसपास के इलाकों के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण घोषणाएँ भी कीं।

594628051 1161963752773321 3833936779986418370 n

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि ग्वालदम–देवाल–वाण मोटर मार्ग को नंदा देवी राजजात आयोजन के उपरांत BRO को सौंपने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी, जिससे सड़क की गुणवत्ता, चौड़ीकरण और रखरखाव में तेजी आएगी। उन्होंने ‘अमर शहीद सैनिक मेला सवाड़’ को राजकीय मेला का दर्जा देने की भी घोषणा की, जिससे मेला राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाएगा और क्षेत्र में पर्यटन तथा सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने रामपुर तोर्ती को कुमाऊं क्षेत्र से जोड़ने वाली सड़क निर्माण को सरकार की प्राथमिकता बताया और कहा कि सड़क सुविधा क्षेत्र के विकास की जीवनरेखा है।

596764358 1161963259440037 365152166795136103 n

मुख्यमंत्री धामी ने थराली के तलवाड़ी और नंदानगर के लांखी क्षेत्र में मिनी स्टेडियम निर्माण को स्वीकृति दिए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे युवाओं को खेल गतिविधियों में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। सवाड़ स्थित सैनिक स्मृति संग्रहालय का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि यह संग्रहालय वीरता, त्याग और राष्ट्रप्रेम का प्रेरणास्रोत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं सैनिक परिवार से आते हैं, और सवाड़ जैसी वीरभूमि में आकर उनके मन में अपने पिता द्वारा सुनाई गई अनेक वीरगाथाएँ ताजा हो उठीं। उन्होंने कहा कि सवाड़ के वीर जवानों ने राष्ट्र की रक्षा में जो अतुलनीय बलिदान दिए हैं, उनकी गूंज पूरे देश में सुनी जाती है और यह भूमि सदैव साहस, समर्पण और राष्ट्रधर्म की प्रतीक रही है।

595430799 1161964122773284 1909119793443623305 n

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना और रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन हुए हैं। भारत आज रक्षा उपकरणों के लिए किसी अन्य राष्ट्र पर निर्भर नहीं, बल्कि दुनिया के अग्रणी हथियार निर्यातक देशों में शामिल है। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उदाहरण देते हुए कहा कि यह भारत की बढ़ती सामरिक क्षमता और स्वदेशी तकनीक की सफलता का प्रमाण है, जिसने विश्व स्तर पर देश की प्रतिष्ठा को मजबूत किया है।

596690636 1161963086106721 2030710865380565565 n

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में सामाजिक विकृतियों पर रोक लगाने के लिए निर्णायक कदम उठाए जा रहे हैं ताकि देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान, शांति और सामाजिक समरसता को बनाए रखा जा सके। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने UCC को व्यावहारिक रूप से लागू किया है और यह सामाजिक न्याय व समानता की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

कार्यक्रम में विधायक थराली भूपाल राम टम्टा, DM गौरव कुमार, SP सुरजीत सिंह पंवार, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के अध्यक्ष रामचन्द्र गौड़, उपाध्यक्ष हरक सिंह नेगी और मेला समिति सवाड़ के अध्यक्ष आलम सिंह बिष्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधि और सैनिक परिवार उपस्थित रहे।

Pushkar Singh Dhami, Sashastra Sena Jhanda Diwas, Sawad Chamoli, Uttarakhand News, Amar Shaheed Mela Sawad, BRO Road Development, UCC Uttarakhand, Indian Army Veterans, Defence Reforms India, Chamoli Event, Uttarakhand Government, Nanda Devi Rajjat

Sharing Is Caring:

Admin

https://nirmanshalatimes.com/

A short bio about the author can be here....

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *