• November 13, 2025

Jharkhand Silver Jubilee: झारखंड की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

 Jharkhand Silver Jubilee: झारखंड की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

झारखंड की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Sharing Is Caring:

Jharkhand Silver Jubilee: झारखंड की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

झारखंड रजत जयंती पर फ्लैग ऑफ़ कार्यक्रम

राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने आज मुख्यमंत्री आवासीय परिसर, रांची में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित प्रचार वाहनों के फ्लैग ऑफ़ कार्यक्रम में भाग लिया।

मुख्यमंत्री ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन झारखंड के सभी जिलों, प्रखंडों और गाँवों में भ्रमण करेंगे और राज्य की 25 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुँचाएंगे। इनके माध्यम से युवाओं, महिलाओं, किसानों और समाज के सभी वर्गों को राज्य के समेकित विकास में भागीदारी हेतु प्रेरित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का संदेश

WhatsApp Image 2025 11 11 at 3.38.06 PM

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्यवासियों को रजत जयंती की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि 25 वर्षों की यह यात्रा झारखंड के आत्मगौरव और उन्नति की गाथा है। उन्होंने कहा कि जिस संकल्पना के साथ राज्य बना था, उसे और गति देने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि रजत जयंती के साथ ही भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती भी मनाई जाएगी, जो झारखंड के आदिवासी-मूलवासी समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का अवसर है।

झारखंड की संस्कृति और लोक कला की झलक

WhatsApp Image 2025 11 11 at 3.37.59 PM

कार्यक्रम के दौरान झारखंड की विविध संस्कृति, परंपरा और समृद्धि की झलक प्रस्तुत की गई। पारंपरिक लोकनृत्य, लोकगीत और झारखंडी वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।
दुमका के संताली बैंड सहित स्थानीय लोककलाकारों ने सम्मोहक प्रस्तुतियाँ दी, जिनसे राज्य की सांस्कृतिक विरासत और एकता का संदेश जन-जन तक पहुँचा।

वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, उपायुक्त रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक श्री राजीव लोचन बख्शी सहित विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Sharing Is Caring:

Admin

https://nirmanshalatimes.com/

A short bio about the author can be here....

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *